औद्योगिक भू-खण्डों/शेडों हेतु औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन प्रणाली उत्तर प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए अभिप्रेत है।
यह प्रणाली भावी निवेशकों को उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लघु एवं वृहद औद्योगिक भू-खण्डों/शेडों के आवंटन हेतु आवेदन करने की सुविधा प्रदान करती है।
आवंटन हेतु आवेदन करने के लिए निवेशक को पोर्टल पर ओटीपी-आधारित मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी सत्यापन के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात निवेशक को अपने लॉग-इन में उपलब्ध आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरकर संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे तथा ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
शुल्क जमा होने के पश्चात आवेदन को आगे की प्रक्रिया हेतु निदेशालय के संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। यदि आवेदन पत्र में कोई आपत्ति पाई जाती है, तो ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जाएगी, जिसका निवेशक द्वारा यथाशीघ्र अपने लॉग-इन के माध्यम से निस्तारण किया जाना आवश्यक होगा।
यदि आवेदन पत्र पात्र पाया जाता है, तो अनुमोदन प्रदान किया जाएगा तथा भू-खण्ड/शेड आवंटन पत्र निवेशक को जारी किया जाएगा, जिसे संबंधित उपयोगकर्ता के लॉग-इन से डाउनलोड किया जा सकेगा।